रिफाइनरी 18 जूलाई (राजपाल प्रेमी ) पानीपत रिफाईनरी टाउनशिप की रहने वाली 9 वर्षीय तन्वी सिंह ने नैशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तन्वी सिंह ने मात्र 12 सैकिंड में पाई की 101 डिजिट सुनाई । तन्वी सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
रिफाइनरी कार्यरत तन्वी सिंह के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी की याददाश्त काफी अच्छी है।याददाश्त को और बेहतर बनाने के लिए लॉक डाउन के दौरान तन्वी को 21 दिन की आनलाईन मैमोरी बुस्टर ट्रेनिगं बरेली उत्तर प्रदेश स्थित एक अकेडमी से करवाई गई । अकेडमी के संचालक परमजीत सिहं ने बताया कि तन्वी का प्रदर्शन ट्रेनिगं के दौरान काफी सराहनीय रहा । ट्रेनिंग की मदद से तन्वी ने मात्र 21 दिनों में 101 पाई की वैल्यू ,कैमिस्ट्री की पैरिओडिक टेबल के 118 तत्वों को क्रमबार,100 देशों से ज्यादा की राजधानी, राज्यों की राजधानी ,भारत तथा समस्त राज्यों के नक्शा बहुत सरल तरीके से ट्रेनर के द्वारा बखूबी याद करवाया गये । तथा आंखों पर काली पट्टी बांधकर पाई की वैल्यू सुनाते हुए तन्वी की एक वीडियो को नैशनल मैमोरी रिकार्ड के लिए इंडिया बुक आफ रिकार्ड में भेजा गया । जहां उसकी घनिष्टता से इंडिया बुक आफ रिकार्ड के कई जजों द्वारा जांच की गई । सभी जजों के द्वारा मैमोरी नेशनल रिकार्ड के लिए तन्वी को चयनित किया गया और इंडिया बुक आफ रिकार्ड की तरफ से तन्वी को सार्टिफिकेट और मैडल के साथ-साथ पूरी किट भेजी गयी है। अब इंडिया बुक आफ रिकार्ड के अगले अंक में तन्वी का नाम और फोटो दर्ज किया जायेगा ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
