प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
सादुल्लानगर (बलरामपुर)_ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर कुरथुआ गांव के पास करंट लगने से किशोरी झुलस गई। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है खानपुर कुरथुआ निवासी मोहम्मद इलियास ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी मनतशा बकरी चराने गयी थीI ईट भट्ठा के पास लगे विद्युत पोल पर करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में बेटी आ गई विद्युत उपकेंद्र रेहरा बाजार के जेई रितेश पटेल ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है।