पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला के चयनित गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य हुआ शरू, बुढ़ाखेड़ा और बाबालदाना में ड्रोन मैपिंग का कार्य संपन्न



कैथल (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह के दिशा-निर्देशानुसार सरकार की लाल डोरा मुक्त योजना के तहत जिला के चयनित गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य शुरू किया गया, जिसके तहत गांव बुढ़ाखेड़ा और बाबालदाना में ड्रोन मैपिंग का कार्य संपन्न हुआ। नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सर्वप्रथम इस योजना की पूर्ण जानकारी दी गई और इसके बाद लाल डोरा मुक्त करने का कार्य शुरू किया गया। जिला में 11 गांवों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया गया है। सरकार द्वारा गांव को लाल डोरा मुक्त करने की महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है, जिससे लोगों को गांव में स्वामित्व का अधिकार मिलेगा और अनेक योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। जिला में पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव बाबालदाना, गढ़ी पाड़ला, अटैला, फर्शमाजरा, मांझला, लैंडरकिमा, लैंडरपीरजादा, आंधली, बुढ़ाखेड़ा, संगतपुरा तथा सिरटा को शामिल किया गया है। इन गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य जारी है। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फूल सिंह, सुनील, कमल, सलिंद्र कुमार, राहुल के अलावा अन्य ड्रोन मैपिंग की टीम मौजूद रही। 
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com