स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

रिफाइनरी ( राजपाल प्रेमी)  इंडियन ऑयल के उपक्रम इंडेन बॉटलिंग गैस प्लांट में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्लांट में और गेट के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया । प्लांट के महाप्रबंधक विशाल उड़िया ने ड्राइवरों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।                                           
       उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत कोरोना महामारी से बचने के लिए ड्राइवरों को लगभग 500 मास्क बांटे और ड्राइवरों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया । उन्होंने ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने घरों के आस-पास की सफाई के साथ-साथ अपने कार्यालयों और सामूहिक स्थानों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए । वहीं उन्होंने कहा कि आज विश्व में फैली कोरोना महामारी से बचने के लिए अति आवश्यक कार्य के लिए ही हमें घर से बाहर निकलना चाहिए । अपने मुंह और नाक को मास्क से अच्छी तरह से ढकना चाहिए । ताकि कोरोना जैसी भयानक बीमारी से बचा जा सके ।                                                     इस अवसर पर उनके साथ नवीन मुखीजा , रवि दुआ और प्रवीण अरोड़ा आदि उपस्थित रहे ।