![]() |
गुहला/चीका (राजपाल जिंदल ) चीका थाना प्रभारी इंस्पैक्टर निर्मल कुमार व थाना स्टाफ ने सोमवार चीका थाना में अमरूद, आडू, नींबू, आंवला, अनार, आदि के फलदार व अन्य कई तरह के पौधे लगाते हुए थाना परिसर में पौधारोपण किया इस दौरान कुल 30 पौधे लगाए। चीका थाना प्रभारी इंस्पैक्टर निर्मल कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं जो ऑक्सीजन प्रदान करने का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन मेंं अपने प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पेड़ तो अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें छाया देते हैं बल्कि फल, फूल, औषधियां भी प्रदान करते हैं ओर ऑक्सीजन देकर कार्बन-डाईआक्साईड़ सोखने का काम भी करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे जहां आपके आस पास क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाते हैं वहीं ताजी ओर स्वस्थ वायु भी प्रदान करते हैं। इस मौके पर चीका थाना का अधिकतर स्टाफ सिपाही मनोज, प्रवीन ए.एस.आई. ए.एस.आई. चंदेश्वर, एम.एच.सी. शीश पाल, हवलदार आशीष कुमार आदि ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान चीका थाना स्टाफ ने आमजन से पौधारोपण करने की अपील भी की।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
