प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
बलरामपुर। विवाहिता की हत्या कर लाश जलाने के मामले में पति समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत सादुल्लानगर थाना के ग्राम पंचायत रामपुर ग्रिन्ट के मजरे बाजार हाता में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता सरोज गुप्ता उम्र लगभग 23 वर्ष की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने ना पुलिस वालों को सूचना दी और ना ही मायके वालों को सूचना दी,लाश को चोरी छुपे जला दिया। मृतका के पति दीनानाथ पुत्र राम प्रसाद निवासी बरगदही थाना सोनहा की शादी माया राम पुत्र गंगाराम निवासी रामपुर ग्रिन्ट से की थी। शादी के बाद से पति मायाराम सास मालती देवर भुल्लर सोने की सीकड़ व डेढ़ लाख रुपए की मांग को लेकर पीटते थे मृतका पड़ोसियों के फोन से प्रताड़ना की बात बताती थी। घटना से पूर्व रात 1:00 बजे मृतका ने फोन कर ससुराली जनों द्वारा मारने पीटने की बात बताई थी। लेकिन हर बार हम सरोज गुप्ता को समझा-बुझाकर शांत कर दिए थे। शनिवार सूचना मिली कि सरोज गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर रामपुर ग्रिन्ट पहुंचे तो पता चला की बेटी को मार कर ससुराली जनों ने लाश जला दिया है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता दीनानाथ की तहरीर पर 3 के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475