महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी किया पुलिस ने गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरुक्षेत्र की महिला पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म करने का आरोप में एक आरोपी को किया गिरफ्तार| महिला से दुष्कर्म करने का आरोप में सुरेश कुमार पुत्र राम कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी|

  यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने हिसार में शिकायत दर्ज करवाई थी की आरोपी सुरेश कुमार पुत्र राम कुमार वासी पचारवाली जिला हनुमानगढ़ उसके साथ शादी करने का वादा करके पिछले छ साल से उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसने उसकी वीडियो भी बना रखी है| जिससे भी वह उसको ब्लैकमेल कर रहा है| उसके पिता जी पटवारी के पद से रिटायर हैं| उनका एक मकान कुरुक्षेत्र में है और एक मकान हिसार में भी है| लोक डाउन के दौरान वह हिसार में आई हुई थी| आरोपी ने हिसार में भी उसके साथ दुष्कर्म किया जिस पर हिसार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आगामी जाँच हेतु के फाइल महिला थाना कुरुक्षेत्र भेज दी| जिसकी जाँच करते हुए महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता रावत ने आरोपी पर दबाव बनाया जिसको गत दिवस आरोपी के भाई ने महिला थाना में पेश कर दिया| जिसको महिला निरीक्षक सुनीता रावत, महिला हवलदार सरोज, एसपीओ राजेश कुमार व चालक राजबीर सिंह की टीम ने काबू करके गिरफ्तार कर लिया| जिसको माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जिला कारागार भेज दिया| 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475