सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का हो अविलंब निपटान : उपायुक्त सुजान सिंह



कैथल  (रवि गोयल)  उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल यानि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समयबद्घ निपटान करना सुनिश्चित करें ताकि पोर्टल पर जिला का स्कोर ठीक रह सके। सभी विभागाध्यक्ष आपसी तालमेल से शिकायतों को जल्द निपटाएं ताकि आम जन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि अब तक सीएम विंडो पर 12 हजार 225 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 11 हजार 899 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। बाकि बची शिकायतों को दूर करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार जिला में सीएम विंडो को निपटाने में जिला का स्कोर 97.33 प्रतिशत है।
            उपायुक्त लघु सचिवालय में सीएम विंडो से संबंधित समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडल पर समय-समय पर सीएम विंडो की समीक्षा करते रहें ताकि फरियादियों को उनकी शिकायत का निवारण समयबद्घ मिले। नगराधीश को सीएम विंडो निपटान के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी सबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का निवारण करने के उपरांत तुरंत पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी शिकायतों को ध्यान से पढ़ कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं। सीएम विंडो पर अगर कोई व्यक्ति गलत शिकायत दर्ज करता है, तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिन मामलों में विभागों द्वारा निशानदेही करनी पैंडिंग हैं, उन्हें संबंधित विभाग तुरंत करवाएं। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। जो शिकायतें जायज हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई हो। अगर कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गलत सीएम विंडो लगाता है, तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। आम जन की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्य करें।
            इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु, एसडीएम विवेक चौधरी, शशी वसुंधरा, नगराधीश सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, डीडीए कर्मचंद, बीडीपीओ रोजी, सुरेंद्र, कार्यकारी अभियंता वरुण, एसडीओ आनंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475