कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने महिला के साथ छेडखानी करने के आरोपी को किया गिरफतार। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र, श्रीमति आस्था मोदी ने बताया कि दिनांक 5 जुलाई 2020 को पेहवा वासी एक महिला ने थाना पेहवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 4 जुलाई 2020 को रात्री के समय अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसकी समय प्रधान जंगम धर्मशाला का लड़का नरेश कुमार जिला कुरूक्षेत्र आया। जिसने अँधेरे का फायदा उठाकर उसके पीछे हाथ मार कर उसकी बाजु पकड़ ली और उसके साथ छेडखानी करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच महिला हवलदार पूनम को सौंप दी थी। जिसने मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपी नरेश कुमार पुत्र सुलतान सिंह वासी कुरूक्षेत्र को प्राची मन्दिर पेहवा से काबू करके गिरफतार कर लिया है। जांच जारी है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475