पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी को जागरुक करने के लिए आयोजित हुआ वेबिनार
July 07, 2020
कुरुक्षेत्र 7 जुलाई (संजीव बंसल) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि डीएलएसए द्वारा पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलिंटियर के लिए एक कोविड-19 एंड वी विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज पूरा विश्व कोविड-19 से गुजर रहा है। डीएलएसए द्वारा कोविड-19 के बारे में लोगों को विभिन्न माध्यमो से जागरूक किया जा रहा है। वेबिनार में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलिंटियर को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि वे आमजन को इस बारे में जागरुक कर सके। इस वेबिनार में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मास्टर टे्रनर अरविन्द खुरानिया ने मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। इस वेबीनार में करुक्षेत्र के साथ-साथ कैथल डीएलएसए के पैनल के अधिवक्ताओं ने भाग लिया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा कोविड-19 के बचाव के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया।
सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475