बुधवार की शाम करीब छह बजे मंडी मनीराम स्थित राधिका डायमंड एंड ज्वैलर्स शॉप पर दो महिलाएं आई और गहनों को लेकर दुकानदार से बातचीत करने लगी। दुकानदार आनंद जैन अपनी पत्नी के साथ दोनों महिलाओं को गहने दिखाने शुरू किए। दोनों महिलाओं ने अपना मुहं कवर किया हुआ था। पीडि़त ज्वैलर्स आनंद जैन ने बताया कि दोनों महिलाओं में से एक औरत शैंपू लेने के बाहने सामने करियाणा वाली दुकान पर चली गई और वहीं पर बैठी दो अन्य महिलाओं को भी दुकान ज्वैलर्स शॉप में पहुंचनें का ईशारा किया। अब दुकान में चार महिलाएं एकत्रित हो गई थी। सभी के मुहं ढके हुए थे। चारों महिलाओं ने उनको गहने दिखाने में उलझा लिया और उनमें से एक महिला ने चुपके से गहने के एक डिब्बे को चुरा लिया। आनंद जैन के मुताबिक, इस बॉक्स में सोने के गहने थे, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है। जैन ने बताया कि उसके नौकर को इन महिलाओं पर शक हुआ और जांच पड़ताल की गई तो वहां से गहनों का बॉक्स गायब था। नौकर ने दुकान से बाहर निकलकर आस पास महिलाओं की तलाश भी की लेकिन महिलाएं फरार हो चुकी थी।
- सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई घटना
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com