प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
गोंडा, फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है । पुलिस ने दूसरे की डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले एक फर्जी अध्यापक को गिरफ्तार किया हैI
नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि गुरुवार को आरोपित महेंद्र प्रताप चौधरी निवासी ग्राम देवरी थाना कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर को शहर के मनकापुर बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि आरोपित ने प्राथमिक विद्यालय रहली विकासखंड नवाबगंज गोंडा में दिनेश शर्मा के नाम से अभिलेखों में हेराफेरी करके अध्यापक पद पर नौकरी कर रहा था । मामला प्रकाश में आने पर एफ आई आर दर्ज कराई गई थी उन्होंने बताया कि दिनेश शर्मा निवासी चिंटी थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ सहायक अध्यापक हैं । इसी के नाम पर उक्त आरोपी दिनेश शर्मा निवासी चौक बाजार मुरादाबाद के नाम पर नौकरी कर रहा था ।कॉल डिटेल के माध्यम से उसको पकड़ा गया- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com