रिफाइनरी (राजपाल प्रेमी) हरियाणा पाल गडरिया बिरादरी को अनुसूचित जाति वर्ग में जोड़ने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग आयोग हरियाणा के पूर्व सदस्य राजेन्द्र पाल बेगमपुर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार जताया।
अपने आवास अंसल सिटी पानीपत में पत्रकार वार्ता के दौरान राजेन्द्र पाल बेगमपुर ने कहा कि वर्षों पुरानी हमारी मांग को पूरा करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वास्तव में अपने नाम 'मनोहर' को चरितार्थ कर दिया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों गडरिया समाज के लोगों के मन में स्थान बना लिया है।
उन्होंने कहा कि पाल गडरिया समाज को ऐसी मनोहर सौगात देकर प्रदेश सरकार ने अपना ऋणी बना लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस उपकार के लिए गडरिया बिरादरी पीढ़ियों तक उनकी अहसानमंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करवाने के लिए मीडिया प्रभारी एवं राजनैतिक सलाहकार राजीव जैन और समाज के अग्रणी नेताओं बरखा राम, नरसिंह पाल, मा.मदन लाल, रणबीर पानीपत , रघबीर पानीपत , सतपाल सिंह , डाॅ दयाकिशन बघेल , कर्नल दयाराम, अर्जुनदेव झंझाड़ी आदि तमाम सहयोगी नेता बधाई के पात्र हैं ।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
