कैथल (संजीव कौशिक) जिला में पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सैंटर सखी का स्थाई भवन बनना प्रस्तावित है। इस स्थान का दौरा उपायुक्त सुजान सिंह ने किया और मौके पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सैंटर के माध्यम में जरूरतमंद महिला सखी सैंटर से सम्पर्क कर सकेंगी। वन स्टॉप सैंटर सखी में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ, यौन उत्पीडऩ आदि से पीडि़त सभी आयु वर्ग की महिलाओं व 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों को पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, काउंसलिंग की सुविधा व 5 दिन हेतू अस्थाई आश्रय की सुविधा प्रदान की जाएगी। वन स्टॉप सैंटर में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार में ऐसी महिलाओं व लड़कियों के 5 दिनों तक अस्थाई रूप से ठहरने तथा खाने-पीने आदि के प्रबंध किए जाते हैं। इस केंद्र में शौचालय, काउंसलिंग सैंटर, रसोई घर, हॉल आदि मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अभी जिला में यह केंद्र पदमा सिटी मॉल के नजदीक किराय के भवन में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर नगराधीश सुरेश राविश, तहसीलदार सुदेश मेहरा, सिविल सर्जन जय भगवान आदि मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475