पंचकूला,11जुलाई (वासु के मेहता) पौधारोपण एक पुण्य कर्म ही नही प्रकृति के लिये एक नमन है मनुष्य की ओर से । कितना कुछ प्रकृति ने अपने अनमोल खजाने से हमे दिया है ऐसे में हम भी प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के आभार स्वरुप पौधे लगा सकते है। जिला शिक्षा अधिकरी कार्यालय पंचकूला में इक्को क्लब जिला अधिकारी नरेंदर बल्राहारा के साथ पौधारोपण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रोहिला ने उक्त उदगार व्यक्त किए।
यहां ईको क्लब द्वारा आयोजित मुहिम मे उन्होंने अपने हाथों से औषधीय गुणों वाले और फूल एवं छायादार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण कार्यक्रम को अपनी दिनचर्या से जोडने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने घरों में होने वाले विवाह, जन्म दिन एवं अन्य विशेष कार्यक्रमों से जोड़ना चाहिए और उस दिन को खुशहाल और सुखमय बनाने के साथ साथ उस दिन की स्मृति सदैव बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष कार्यक्रमों पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ओर उसकी पूरी देखभाल करनी चाहिए।
इस मौके पर उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इन्दु दहिया ने कहा की जो पौधे हम लगायेंगे उनके जीवन के पहलु से जुड़े हुए उन पौधों से सीधा उनका लगावा होगा और उनका नियमित तौर पर रखरखाव भी करेंगें।
जिला ईको क्लब प्रभारी नरेंदर बल्हारा ने इस अवसर पर सभी से पौधा रौपण को जीवन की उस्सी प्रकार से मुहिम बनाने को कहा जैसे हम ब्च्चो के पालन पोषण को लेकर सजग होते है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475