घरौंडा( प्रवीण कौशिक) शहर में कोरोना संक्रमण के चार नए केस सामने आए है। दो केस केनरा बैंक और एक केस सिंगला कालोनी से संबंधित है। सिंगला कालोनी में जो केस सामने आया है वह बजाज कालोनी में मिले संक्रमित व्यक्तियों के परिवार से ही है। इसके अतिरिक्त एक लेबर बिहार से आई थी, जिसने अपना टेस्ट करवाया और वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी केसों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। साथ ही संबंधित घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर सील किया गया है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घरौंडा क्षेत्र में आए दिन कोरोना पॉजिटिव केस पाए जा रहे है। शनिवार को शहर में जो चार केस सामने आए है, उनमें से एक ही व्यक्ति बाहरी राज्य से आया है। जबकि अन्य तीन संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। पहला मामला केनरा बैंक से संबंधित है। मंडी मनीराम में स्थित केनरा बैंक का एक कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस बैंक को सील कर मैनेजर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। इन स्टाफ सदस्यों में से दो केस पॉजिटिव पाए गए। पहला व्यक्ति शहर की वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला है, जो बैंक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का कार्य करता है। दूसरा व्यक्ति भगत राम कालोनी का रहने वाला है और केनरा बैंक में ही स्टाफ सदस्य है। इसी प्रकार सिंगला कालोनी में एक 17 वर्षीय किशोर को संक्रमण पाया गया। यह किशोर बजाज कालोनी में मिले संक्रमित व्यक्तियों के परिवार से संबंधित है। इसके अलावा बिहार का एक श्रमिक घरौंडा आया था, जिसने अपना टेस्ट करवाया और पॉजिटिव पाया गया। इन सभी लोगों के टेस्ट दो जुलाई को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हुए थे। एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए है। दो केस केनरा बैंक से संबंधित है। एक केस सिंगला कालोनी से मिला है और एक बिहार से श्रमिक यहां आया था। जिसे कोरोना हुआ है। सभी को करनाल भेज दिया गया है। संबंधित मकानों को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर सील कर दिया गया है। साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव भी करवाया गया है।

- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475