नगरपालिका उपप्रधान कंवलजीत सिंह प्रिंस ने अपने वायदे को पूरा करते हुए बीती सात जुलाई को जिला उपायुक्त कार्यालय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लगभग दो सप्ताह बाद डीसी निशांत ने उपप्रधान के इस्तीफे को स्वीकार किया है। इस संबंध में डीसी कार्यालय की ओर से नगरपालिका घरौंडा को पत्र व्यवहार किया गया है। गौरतलब है कि नगरपालिका प्रधान और उपप्रधान पद को लेकर पार्षदों ने आपसी सांठगांठ कर तत्कालीन चेयरमैन सुभाष गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया था। जिसके बाद सुभाष गुप्ता को कुर्सी गवानी पड़ी थी। चेयरमैन और उपचेयरमैन पद को लेकर पार्षदों के बीच कसमें, वायदें और कई तरह के पंचायती करार हुए थे। जिसमें वार्ड-16 की पार्षद प्रोमिला देवी का प्रधान और वार्ड-10 के पार्षद रामसिंह को उपप्रधान बनाया जाना था। इस करार के तहत मौजूदा चेयरमैन अमरिक सिंह और उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस को बीती 16 मार्च को अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना था। लेकिन दोनों ने अपने वायदे अनुसार अपने पदों से इस्तीफा नहीं दिया तो पार्षदों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई। पार्षदों ने प्रधान व उपप्रधान को उनके वायदों से अवगत करवाया। जिसके बाद प्रधान ने इस्तीफा देने से मना कर दिया लेकिन उपप्रधान ने अपना वायदा पूरा करते हुए सात जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसको वीरवार को डीसी ने मंजूरी दी। उपप्रधान पद को लेकर नगरपालिका के पार्षद दो खेमों में बंटे हुए है। दोनों गुट अपना बहुमत पूरा करने के लिए पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़तोड़ में लगे हुए है। कुर्सी को लेकर राजनीति गर्मा गई है। कई पार्षद कुर्सी की दौड़ में है। उपप्रधान का ताज किसके सिर सजता है यह अभी समय के गर्भ में है। फिलहाल अभी उपप्रधान का इस्तीफा मंजूर हुआ है। इसके बाद चुनाव की तारीख जारी की जाएगी।
- वाइस चेयरमैन कंवलजीत सिंह का इस्तीफा डीसी निशांत कुमार ने मंजूर कर लिया है। जिला उपायुक्त के निर्देश पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। : रविप्रकाश शर्मा, सचिव नगरपालिका घरौंडा
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com