प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
गोण्डा= रविवार को शहर में नगर पालिका की टीम ने शहर के सभी 27 वार्डो में एक साथ अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग किया । साथ ही घरों को सैनिटाइज किया गया। पालिका ने घरों में एंटी लर्वा का भी छिड़काव कराया। पालिका अध्यक्ष उज़्मा रसीद ने बताया कि इसके लिए पालिका की टीमें लगाई गई थी ।प्रभारी ईओ अर्चना, सफाई निरीक्षक काजी रशीद, शारिक,फराज़ अहमद की अगुवाई में टीम ने भ्रमण किया। प्रशासन द्वारा नियुक्त जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल वर्मा ने शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नितेश राठौर व संदीप तिवारी ने सैनिटाइजेशन की कमान संभाली। बड़गांव के सभासद राम चौरसिया ने हत्थू ठेला की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया॥