गुहला चीका () शशि वसुंधरा उप मंडल अधिकारी (ना) गुहला के कुशल नेतृत्व में आम लोगों को कोरोनावायरस से सुरक्षित रखने हेतु अनेक सफल कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर भारी प्रचार-प्रसार जारी है तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक प्रथम पंक्ति में कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। कोरोनावायरस को स्वयं की जागरुकता और समझदारी से ही मात दी जा सकती है। यह विचार जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने लोगों को जागरूक करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को कदापि हल्के में ना लें क्योंकि इस सतर्कता के हटते ही स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। झींजर ने कहा कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर आने वाले लोगों एवं दुकानदारों को सामाजिक दूरी और मास्क लगाने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने 125 बिना मास्क लोगों को कपड़े से बने मास्क और जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों को पीसीएम टेबलेट्स, सैनिटाइजर, पूरक आहार और बिस्कुट के पैकेट बांटे। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा शॉप चेकिंग में लगाए गए काउंसलर अध्यापक अनिल कुमार, नवीन कुमार बंसल, बलजीत सिंह, सुनील कुमार, श्याम सिंह सीड़ा, दिलबाग सिंह, सुनील दत्त, मनदीप पाल सिंह, सतीश कुमार आदि ने अपनी कोविड-19 जागरूकता मुहिम को और तेज कर दिया है। वरिष्ठ समाजसेवी मिल्खी राम, अनमोल शर्मा, सतीश सेगा, प्रधान मोंटी सिंगला, सोनू जैन ने रेड कस काउंसलर प्राध्यापक झींजर की कोविड-19 सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में जनसेवा की भावना से कार्य करना सच्ची देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने कहा कि राजा सिंह झींंजर और सुनील कुमार की जोड़ी मंडी में बिना मास्क लोगों से ऐसे प्यार से पेश आती है कि हर व्यक्ति जाने-अनजाने में हुई गलती को मान लेता है और कोरोनावायरस से पूरी सतर्कता बरतता है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
