
फतेहाबाद: भारतीय पत्रकार कल्याण मंच का एक शिष्टमंडल मंच के प्रदेश के मुख्य संरक्षक जगदीश रावी, राष्ट्रीय सचिव विजय बजाज व जिला प्रधान मदन बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को एडीसी अजय चौपड़ा से मिला और एडीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मंच ने राष्ट्रपति से मांग की कि देशभर के समस्त पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए, पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के लिये लापरवाही बरतने के मामले में गाजियाबाद एसएसपी को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने व संबंधित पुलिस चौंकी प्रभारी को बर्खास्त किए जाने और सभी हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाने की मांग की। एडीसी ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों के ज्ञापन को राष्ट्रपति के पास भिजवा देंगे। शिष्टमंडल में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के प्रदेश के मुख्य संरक्षक जगदीश रावी, राष्ट्रीय सचिव विजय व जिला प्रधान मदन बंसल, सुशील बंसल, अनिल गोयल, होशियार काजला, सुरेन्द्र नायक, योगेश चिल्लाना, मुकेश नायक, प्रदीप कुमार, अभिषेक बंसल व अन्य पत्रकार मौजूद थे। मंच के प्रदेश के संरक्षक जगदीश रावि ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार अब सुरक्षित नही है। वहीं जिला प्रधान मदन बंसल ने कहा कि देशभर के पत्रकारों पर आए दिन असामाजिक तत्व न केवल हमले कर उनकी हत्याएं तक भी कर रहे है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने राष्ट्रपति से मांग की कि वे भारत सरकार एवं प्रांतीय सरकारों को देशभर के समस्त पत्रकारों को किसी भी प्रकार की विपदा पडऩ़ेे पर तुरंत सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश जारी करे।