कैथल, 24 जुलाई (रवि गोयल ) उपायुक्त सुजान सिंह ने 12वीं की परीक्षा में गांव पाई की बेटी पुष्पा तथा सचिन व नैना धोंस की सोनिया को उत्कृष्टï पर्दशन करने पर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि देते हुए उन्हें भविष्य निर्धारण हेतू प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए किया प्रेरित किया।
उपायुक्त सुजान सिंह ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का अहम रोल होता है। अनुशासन व संस्कारित शिक्षा देने से बच्चों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। इन सभी बच्चों ने दूसरों के लिए उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से मेहनत करना ही सफलता का मूल मंत्र है। सभी अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचाने और उसी के अनुरूप उन्हें आगे बढऩे के अवसर दें। नियमित रूप से स्कूल के अध्यापकों से बातचीत करते रहें ताकि बच्चों की शिक्षा से संबंधित सभी जानकारी मिलती रहे। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद किया और उनकी सफलता का राज जाना तथा अभिभावकों को इसी तरह बच्चों को पढ़ाई करने का माहौल देने का आह्वïान किया। उपायुक्त ने अपनी ओर से पुष्पा को 2100 रुपये, सचिन को 1500 रुपये तथा सोनिया को 1100 रुपये नगद राशि दी। बतादें कि कॉमर्स संकाय में गांव पाई की बेटी पुष्पा ने 500 में से 498 अंक लेकर पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी गांव के सचिन ने विज्ञान संकाय में 500 में से 494 अंक लेकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान तथा गांव नैना धौंस की सोनिया ने कला संकाय में 500 में से 494 अंक लेकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, प्रवीण कुमार, विद्यार्थियों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com