प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील निवासी लोकतंत्र सेनानी चौधरी उस्ताद अहमद गद्दी ने शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़ को सौंपकर वैश्विक महामारी कोरोना के अंतर्गत बंद अवधि के दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं की फीस माफ करते हुए फीस वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग की है I दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के मुद्दे नजर 23 मार्च 2020 को संपूर्ण भारत में केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन घोषित कर दिया गया था I सभी विद्यालय ऑफिस एवं समस्त कारोबार पर प्रतिबंध थाI इस दौरान कोई भी स्कूल कॉलेज आज तक नहीं खोले गएI ना ही किसी दिन पढ़ाई हुई। लॉकडाउन से लेकर अब तक के फीस के लिए स्कूल प्रबंधन की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है I महामारी के दौरान जब उन्होंने यह तीन चार माह एक भी पैसा नहीं कमाया तो ऐसे में वह अपने बच्चों के बीच की लड़ाई थी कहां से कर पाएंगे। कुछ दिन पूर्व आपके द्वारा कई समाचार पत्रों में बयान आया था । कि सक्षम लोग इस महामारी के दौरान अपना कारोबार संचालित कर रहे थेI वही फीस दें परंतु स्कूल प्रबंधन गरीब अभिभावकों पर फीस जमा करने का बेजा दबाव बनाया जा रहा है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान लेते हुए दबे कुचले गरीब परिवार फीस न जमा करने के कारण अपने बच्चों को घर बैठा लेंगे। जबकि लोकप्रिय सरकार की मंशा है कि प्रदेश का हर तबके का बच्चा पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ा हो सके ऐसे में उत्तर प्रदेश के लॉक डाउन के दौरान समस्त स्कूलों की फीस माफी की मांग की है।
इस मौके पर लाल साहब, आजम चौधरी ,मजहर, आसिफ खान ,अनिल हुसैन, अली, अब्दुल कलाम, मोहम्मद फुरकान, अहमद फरमान आज मौजूद हैं- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475