- डॉ अशोक तंवर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के एक विकल्प के तौर पर उभर रहे हैं
- कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर इन दिनों हरियाणा में अपने कार्यकर्ताओं के काफिले को एकजुट करने में जुटे हुए हैं
उन्होंने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर खूब कटाक्ष किया। अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल से जिस तरह से देश के आर्थिक नीति डांवाडोल स्थिति में पहुंची है। उसे देश भर में बेरोजगारी अपने चरम पर पहुंच गई है । जो कि एक दुखदाई स्थिति है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर पांच साल पार्टी के लिए काम करने के बाद विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नाराजगी के चलते पार्टी छोड़ गए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल की बैठक पर भी खूब निशाना साधा। अशोक तंवर ने खूब तंज कसा बोले विधायक दल की बैठक में अध्यक्ष को बुलाया नही जाता ।गुटबाजी ओर अनुशाशन हीनता अभी तक हावी है हरियाणा कांग्रेस में।अशोक तंवर ने बातों बातों में इशारा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा की राज्यसभा टिकट कटवाए जाने के पीछे भी वही लोग हैं जो कांग्रेस पर कब्जा करें बैठे हैं।और अब प्रदेश में एक विकल्प के तौर पर उभरते हुए दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर अशोक तंवर इन दिनों प्रदेश में जनता की नब्ज टटोल रहे हैं और भाजपा और कांगेस पार्टी के विकल्प के तौर पर अपने काफिले में इजाफा करने में जुटे हुए हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वापस जाना कब्र में जाने जैसा है। लिहाजा वह तो अपने कार्यकर्ताओं के बढ़ते हुए काफिले का नेतृत्व प्रदेश की जनता के लिए विकल्प के तौर पर करेंगे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
