उन्होंने बताया कि युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित देशभक्ति रागनी कार्यक्रम में देशभक्ति पर आधारित रागनियां प्रस्तुत की जाएंगी। रागनी गायक के रूप में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार सोमवीर कथूरवाल तथा प्रीति चौधरी देशभक्ति से जुडी रागनियां प्रस्तुत कर सरहद पर देश की सेवा कर रहे सैनिकों को समर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन डेढ घंटे का होगा जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी कार्यक्रम में स्वागत भाषण देंगे और इसके साथ ही कार्यक्रम का उद््घाटन भाषण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया करेंगे। ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन आईटी सेल के निदेशक प्रो. सुनील ढींगडा की देखरेख में होगा। कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा में उप-निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग डॉ. गुरचरण सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. दीपक राय ने बताया कि रागनी कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के मंच से लाईव दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम को आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड में बैठे हरियाणवी रागनी प्रेमी भी देख व सुन सकेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से देशभक्ति रागनी कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनिल वशिष्ठ करेंगे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
