आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किया जाएगा इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण


कुरुक्षेत्र (अंग्रेज कुमार) जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष हरियाणा पंचकूला के महानिदेशक अतुल कुमार के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के वृद्धजनों हेतू 62500 लोगों के लिए इम्युनिटी बूस्टर किट व 1.25 लाख क्वाथ का वितरण किया जाना है। इस कार्य के लिए जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर चिकित्सकों व पैरामैडीकल स्टाफ की अलग अलग डयूटियां लगाई गई है, जिनके द्वारा चिकित्सीय परामर्श के साथ साथ लोगों को उपरोक्त औषधियों का वितरण किया जाना है।
उन्होंने वीरवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विभाग द्वारा जिला प्रशासन द्वारा घोषित कन्टेनमैन्ट जोन में भी इम्युनिटी बूस्टर किटों के वितरण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। विभाग द्वारा अभी तक कन्टेनमैन्ट जोन में लगभग 6600 लोगों को इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण तथा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों में तथा वृद्धाश्रमों इत्यादि में लगभग 7200 आयुर्वेदिक व 6300 होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के अधिकत्तकर अधिकारियों व कर्मचारियो की डयूटियां कोविड महामारी के तहत कोविड केयर सैन्टर हिरमी कुरूक्षेत्र, रेलवे स्टेशन व कोविड सैम्पलिंग में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ आयुष विभाग के चिकित्सक मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू इत्यादि बिमारियों से बचाव हेतू भी जानकारी जन-जन तक पहुंचा रहे है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक गिलोय एवं आयुष क्वाथ का सेवन करे, घरों के आसपास पानी कों इकठ्ठा न होने दे व कूलर इत्यादि के पानी को समय समय पर बदलते रहे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अधिक से अधिक गर्म पानी पीना चाहिए।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475