कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) रेडक्रास सोसाईटी कुरुक्षेत्र द्वारा नेहरु युवा केंद्र कुरूक्षेत्र, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से टीआई प्रोजेक्ट के अंतर्गत ड्रग डी एडिक्शन अवेयरनेस कैम्प का आयोजन नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र कार्यालय में किया गया। नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र की जिला युवा समन्वयक कुमारी मिशा, रेड क्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र से प्रोजेक्ट मैनेजर विकास दहिया, लेखाकार नीलम, देवी राणा, पंकज आदि के नेतृत्व में इस कैम्प का आयोजन किया गया।
समन्वयक कुमारी मिशा ने कहा कि आज के युग में नशा बहुत ही बड़े पैमाने पर किया जा रहा है तथा इसके रोकथाम के लिए सभी युवा साथियों को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा तथा जन जन तक इसके नुकसान आदि की जानकारी पहुंचानी होगी। नशा एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर प्रभावित कर रही है। शराब, सिगरेट, तंबाकू एवं ड्रग जैसी जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हिस्सा नशे का शिकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि फुटपाथ और रेलवे प्लेटफार्म पर रहने वाले बच्चे भी नशे की चपेट में आ चुके हैं, इससे बचना बहुत जरूरी है। इसलिए समय रहते सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है और सभी इसे एक लक्ष्य की तरहलेकर जन जन तक यह जानकारी पहुंचाए तथा नशे के घातक परिणाम कि जानकारी लोगो को दे। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक बलजीत, गुरजीत, सुरेश, संदीप, रवि, ललित, यूथ लीडर विजेता सैनी, युवा लीडर रविंदर आदि उपस्थित थे।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
