कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला बाल कल्याण कमेटी द्वारा बाल हित को सर्वोपरि मानते हुए बच्ची सुचिता को उसकी बहन व बहनोई को सौप दिया है। इस बच्ची सुचिता आप्रेशन स्माईल के चलते थानेसर सैक्टर 3 की मार्किट एएचटीयू प्रदेश की अपराध शाखा मधुबन व सीडब्ल्यूसी बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में चले बच्चों के लिए अभियान में पकडा था।
बाल कल्याण समिति चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने जारी एक प्रैस विज्ञिप्त में कहा कि यह अभियान प्रतिवर्ष चलाया जाता है इस अभियान में जो बच्चे बाल मजदूरी करते है या गुमशुदा बच्चे हैं तथा घरों में जिन बच्चों से काम करवाया जाता है, उनको मुक्त करवाकर के उनके सम्बन्धित सगे रिश्तेदारो या माता पिता को सौंपा जाता है। इन गुमशुदा बच्चों कि काउंसलिंग कर उनको शिक्षा स्वास्थ्य आदि सभी जानकारी देना व सहयोग करना मुख्य उद्देश्य रहता है। सोमवार को सहर्ष कमेटी सीडब्लयूसी द्वारा बच्चे को उसकी बहन को सौंप दिया गया है। इस अभियान मे एएचटीयू के प्रमुख अधिकारी एसआई कमल किशोर,एचसी नरेश कुमार,विनोद कुमार व सीडबल्यूसी सदस्य हरि सिंह,जोगेन्द्र पाल, विनोद भारद्वाज, अर्चना कंसल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। - सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
