आयुष विभाग ने किया रोग प्रतिरोधक दवाईयों का वितरण


कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला आयुर्वेद अधिकारी सुदेश जाटियान ने कहा कि आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा कोविड आईसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहे स्टाफ  सदस्यों के लिए 100 इम्युनिटी बूस्टर किट कार्यालय सिविल सर्जन कुरूक्षेत्र को प्रदान की गई। सिविल सर्जन कुरूक्षेत्र द्वारा इम्युनिटी बूस्टर किटों की उपयोगिता को देखते हुए कोविड कार्य में लगे स्टाफ  सदस्यों के लिए इन इम्युनिटी बूस्टर किटों के लिए अनुरोध किया गया था। इसके साथ-साथ आयुष विभाग द्वारा जिला कुरूक्षेत्र में शहरी व ग्रामीण स्तर पर वृद्धजनों को बडे स्तर पर इम्युनिटी बूस्टर किटो एवं काढे का भी वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कि आयुष विभाग द्वारा 8 जुलाई को विभिन्न कन्टेनमैन्ट जोन गांव हथीरा, सैनी कॉलोनी, मसीता हाउस, कीर्ति नगर, चठ्ठा कॉम्पलैक्स, सैक्टर 4 व सैक्टर 7 थानेसर कुरूक्षेत्र में विभाग द्वारा गठित टीम सदस्यों डा. कुमार आनन्द, डा. महीपाल, डा. रवि कान्त, डा. आकृति व पुष्पा, रीतू, सत्यवीर व संदीप डिस्पैन्सरों द्वारा इम्युनिटी बूस्टर किटों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं विभाग द्वारा आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर किट के साथ साथ होम्योपैथिक औषध आर्सेनिक एल्बम-30 भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतू प्रोटोकोल में है और इस औषधी का वितरण भी विभाग द्वारा निशुल्क किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक औषधियॉ बच्चों द्वारा भी काफी आसानी से ली जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए संतुलित आहार लेना, प्रतिदिन व्यायाम व योग करना, फास्ट फुड से बचना इत्यादि को अपने जीवन में अपनाये व स्वस्थ रहे।  प्रतिदिन ताजा भोजन करे, विटामिन सी से भरपूर जैसे आवंला, नींबू पानी इत्यादि का बार-बार सेवन करे और अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाये।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475