भारतीय नरेन्द्र मोदी संघ की तरफ से हरियाणा में पौधा रोपण की शुरुआत


कैथल ( रवि गोयल ) आज भारतीय नरेन्द्र मोदी संघ की तरफ से हरियाणा में पौधा रोपण की शुरुआत कैथल जिला से की गई पौधरोपण में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित कैथल विधायक शहर के तेजस्वी व जुझारू  विधायक भाई लीला राम गुर्जर जी ने पौधा लगा कर पौधरोपण की शुरुआत की, पौधा रोपण की अध्यक्षता नमो संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप राणा ने की, कार्यक्रम में सुशील बिंदलिश प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा, पूनम सहोता प्रदेश सचिव, सीमा शर्मा जिला उपाध्यक्ष,  सुरेश गर्ग, धीरज अरोड़ा, राहुल गर्ग, गगन सिंगला, विक्रम, विजय सहोता, संजय शर्मा, मोहित मित्तल, विजय खुराना, राकेश, जगदीश सिंगला व सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे 
            हरदीप राणा ने बताया कि भारतीय नमो संघ की टीम द्वारा जिले ओर हल्का स्तर पर हरियाणा में पौधे लगाएं जायेगे जिसमे हरियाणा के सभी 22 जिलों के जिला अध्यक्ष उनकी टीम व हरियाणा के कार्यकारणी के पदाधिकारी साथ मिलकर पौधरोपण करेगे , इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक भाई लीला राम जी ने  सभी से पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया, ओर नमो संघ की कार्यप्रणाली की सराहना की!
  •  सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475