करनाल 11 जुलाई (प्रवीण कौशिक) सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हर सर हेलमेट कार्यक्रम की शुरूआत कोई राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि युवाओं के जीवन को सुरक्षित रखने की एक मुहिम है। इस मुहिम के तहत करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 9 हजार युवाओं को लर्निंग लाईसेंस व स्टड कम्पनी की ओर से हेलमेट निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक हजार युवाओं को लर्निंग लाईसेंस व हेलमेट वितरित किए जाने का प्रावधान रखा गया है। कार्यक्रम में करनाल विधानसभा क्षेत्र के 137 युवाओं को लर्निंग लाईसेंस दिए गए तथा स्टड कम्पनी की तरफ से मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए।
सांसद ने करनाल विधानसभा क्षेत्र से अभियान की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का तह दिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस मुहिम को चलाने के लिए मेरा कोई ज्यादा सहयोग नहीं है, इसके पीछे समाज सेवी दलीप शर्मा व नितिन नारंग की सोच है। मैंने तो इस सोच को आगे बढ़ाया और स्टड कम्पनी के एमडी सिद्धार्थ खुराना से हेलमेट उपलब्ध करवाने की बात रखी थी, जिस पर एमडी ने प्रसन्नतापूर्वक ना केवल अपनी सहमती दी बल्कि कम्पनी की ओर से निशुल्क हेलमेट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा कर डाली। आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद ने स्टड कम्पनी के एमडी तथा जिला प्रशासन की ओर से दिए गए सहयोग के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एस एस भोरिया व एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक का विशेष तौर से आभार प्रकट किया।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि हेलमेट ना पहनना मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी भूल थी, इस भूल की प्रायश्चित के लिए हर सर हेलमेट कार्यक्रम चलाने का एक संकल्प लिया है। इस कार्यक्रम को चांद भाटिया लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में जाकर 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं से सम्पर्क बनाएंगे और युवाओं के लर्निंग लाईसेंस व हेलमेट उपलब्ध करवाने में सहयोग देंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें, अपने व दूसरों के जीवन को सुरक्षित करें तथा सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करें। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को स्मृति चिन्ह के रूप में कमल का फूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने स्टड कम्पनी के एमडी सिद्धार्थ खुराना को स्मृति चिन्ह दिया।
- ये रहे उपस्थित
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475