कैथल, 8 जुलाई (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाए से संबंधित कार्यों को पूरा करने में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। सामुहिक प्रयासों से सभी काम पूरे होंगे। आम जन से जुड़ी सभी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त सुजान सिंह लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिला में विभिन्न विकास कार्यों की 286 घोषणाएं की गई थी, जिनमें 150 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, 89 पर कार्य चल रहा है, 19 नोट फिजिबल पाई गई हैं तथा 28 घोषणाएं लंबित हैं। जितनी भी लंबित घोषणाएं है, उन सभी को जल्द पूरा करवाया जाए। चण्डीगढ मुख्यालय से सम्पर्क करके आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके साथ-साथ पोर्टल पर अपडेट भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्र में जाकर गंभीरता से कार्य करें। विभागाध्यक्ष आपसी ताल मेल से कार्यों को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने अंबाला रोड ड्रेन पर बनने वाली सड़क, रेलवे एलिवेट टै्रक, लंबित सड़कें, खेल स्टेडियम माजरी, आंधली, जिमखाना क्लब, किसान रैस्ट हाउस, वैटरनिटी अस्पताल धौंस, रमाना-रमानी, खेड़ी सिंबलवाली, धुंधरेहड़ी, ग्योंग व खेड़ी सिंबलवाली में बनाए जा रहे व्यायामशाला कम पार्क, सब हैल्थ सैंटर गांव सांच, वैटरनिटी डिस्पैंसरी नरड़, गांव सौंगल के जुड्डïो हॉल आदि लंबित घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर पर तालमेल बनाकर लंबित घोषणाएं का स्ट्ेटस प्राप्त करें। जिला स्तर पर कोई भी घोषणा लंबित नहीं रहनी चाहिए। इसके अलावा उपायुक्त ने नोट फिजिबल हुई घोषणाओं की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दें।
इस मौके पर उपमंडलाधीश विवेक चौधरी, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर सिंह, केके भाटला, बनारसी दास, प्रशांत कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मपाल नैन, एमई राजकुमार भारद्वाज, कुलदीप सिंह राजेश कुमार, मनोज कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475