किसानों के हित में स्टांप शुल्क घटाकर मनोहर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सर्वजन हिताय की नीति पर सरकार कर रही कार्य : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा



कैथल, 9 जुलाई (रवि गोयल ) हरियाणा सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किसानों के हित में उठाए गए फैसले पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने भारतीय स्टांप कानून, 1899 के तहत लोन एग्रीमेंट या समझौता ज्ञापन पर लगने पर वाले स्टांप शुल्क को 2,000 रुपए से घटाकर 100 रुपए करने का फैसला लिया है। इस कटौती से समाज के सभी कटैगरी के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि घटा हुआ स्टांप शुल्क बैंकों, वित्तीय संस्थानों और वित्तीय विकास निगम एवं अन्य के साथ कर्जदाताओं के सभी प्रकार के लोन एग्रीमेंट पर लागू होगा। इस कटौती से समाज की सभी श्रेणी के लोगों को लाभ मिलेगा।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले ले रहे हैं और सर्वजन हिताय की नीति पर हमारी सरकार काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र को अमल में लाते हुए नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकार किसानों की आय दुगनी करने के संकल्प की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की लंबे अर्से से स्टांप डयूटी घटाए जाने की मांग को हमारी सरकार ने मान लिया है। अन्नदाताओं को अब 2000 के बजाय मात्र 100 रु स्टांप डयूटी के देने होंगे। किसानों की जेब पर पडऩे वाले आर्थिक बोझ को सरकार ने कम किया और कोरोना संकट से जूझ रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
            उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कैबिनेट द्वारा शहरी प्रवासियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफार्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया। इससे प्रवासी मजदूरों को पीएमएवाई के तहत बने आवास कम किराए पर मिलेंगे। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती हूं। हमारी केंद्र और राज्य दोनों सरकारें प्रवासी मजदूरों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कोरोना संकट के समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रवासी मजदूरों के रहने, खाने और अपने गतंव्य तक जाने की समूचित व्यवस्था की थी। जिसका अनुकरण दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को दोहराते हुए कहा कि भारत का सकंल्प है स्वाभिमान और संप्रभुता की रक्षा करना और भारत का लक्ष्य है आत्मनिर्भर भारत बनाना। भारत की परंपरा भरोसा और मित्रता है। भारत का भाव बंधुत्व है। हम इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475