दुकान से सामान चोरी करने का आरोपी गिरफतार

कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला पुलिस कुरूक्षेत्र ने दुकान से सामान चोरी करने के एक आरोपी को किया गिरफतार। जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-2 ने दुकान से सामान चोरी करने के एक आरोपी सोनू पुत्र बिरसा राम वासी बुढा को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
            इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 4 जुलाई 2020 को परमजीत सिहं पुत्र निक्का सिहं वासी गजलाना ने थाना बाबैन पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी गजलाना बस स्टैण्ड के नजदीक ट्रैक्टर डैनमो व इलैक्ट्रीसन रिपेयर व बैटरी इनवैर्टर की दुकान है। दिनाकं 02.07.2020 को दोपहर के समय वह किसी जरूरी काम से दुकान खुली छोडकर गावं मे चला गया था। जब वह उसकी दुकान पर वापिस आया तो उसने देखा कि दुकान से 02 ट्रैक्टर के सल्फ, 01 अल्टिनेटर, 01 फराटा पखां की मोटर, बिना पाखुंडी का ओरियन्टल पंखा, 40 बैरगं, 05 किलों ग्राम स्क्रैप व ताबे की 04 रिले गायब मिली। जिसके बारे मंे उसने आस पास के दुकानदारो से पुछताछ करते हुए दुकान के नजदीक लगे कैमरे को चैक करवाया तो एक नामपता नामालुम व्यक्ति स्कुटी नम्बर एचआर 07 डब्लयु-9213 का चालक सामान चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा था। उसकोे पता चला की वह चोर परमजीत सिहं पुत्र फूल कुमार वासी गजलाना की दुकान से भी टुल्लु पम्प वा एक पंखे की मोटर, एक फराटे पंखे की मोटर, छत के पंखे की 06 मोटर, 06 किलो तांबे की तारे, 09 किलों पुरानी ताबंे की तारे आदि सामान भी चोरी करके ले गया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच अपराध शाखा-2 के हवलदार दीपक कुमार को सौंपी गई। हवलदार दीपक, सतपाल, मनोज कुमार, एएसआई सतविन्द्र सिंह चटटा और एसआई गुलाब सिंह की टीम थाना लाड़वा एरिया में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की दुकान से सामान चोरी करने का आरोपी सोनू पुत्र बिरसा राम वासी बुढा है वह इस समय पीर बाबा मोड लाडवा पर खडा है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबर के ईशारे पर पीर बाबा मोड लाडवा से एक व्यक्ति को काबू करके उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र बिरसा राम वासी बुढा बताया। जिसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि लाकडाउन के बाद मेहनत मजदुरी का काम मिलना कम हो गया था। जिससे परिवार का गुजारा बडी मुश्किल से चल रहा था। उसको कई दिनों से कोई काम नही मिल रहा था। दिनांक 2 जुलाई 2020 को वह उसकी स्कुटी न0 एचआर 07 डब्लयु 9211 पर काम की तलाश में लाड़वा आया था। परन्तु उसको कोेई काम नही मिला। इस लिए उसके दिमाग में चोरी करने का ख्याल आया। इसलिए स्कुटी पर पकडे जाने के डर से उसने एक दुकानदार से नम्बर वाले स्टीकर खरीद कर स्कुटी की अगली नम्बर प्लेट उतार कर रख ली व पीछे वाली नम्बर प्लेट का आखरी नम्बर एक को बदल कर 3 कर दिया। वह चोरी करने की नियत से स्कुटी पर घुमता हुआ गजलाना बस अडडा पहुंचा। कुछ देर वहा पर खडा होनें के बाद उसने देखा कि एक बैटरी इन्वेटर की दुकान में कोई भी नही है। वह दुकान के अन्दर चला गया उसने देखा की दुकान के अन्दर कोई नही है। जिसका फायदा उठा कर उसने दुकान से टुल्लु पम्प, एक पखें की मोटर, एक फराटे की मोटर, 6 छत वाले पंखे की मोटर व तांबे की तार चोरी कर ली। उसने वह सारा सामान किसी राह चलते कबाडी को 6 हजार रूपये में बेच दिया था। जिसने चोरी किये सामान के पैसे 6 हजार रूपये में से 3 हजार रूपये पुलिस को बरामद करवा दिये। जिसको माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसार कारागार भेज दिया है। जाचं जारी है।