कुरूक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला कुरूक्षेत्र से अलग अलग जगहों से तीन के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। धोबी मोहल्ला पिपली वासी एक व्यक्ति ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की उम्र 16 को कोई नामालुम व्यक्ति दिनांक 27 जुलाई 2020 को घर से बहला-फुसला कर ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
एक अन्य मामलें में बोहली वासी एक व्यक्ति ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी उम्र 23 साल जो दिनांक 19 जुलाई 2020 को सोनू वासी पानीपत, मिन्टू पुत्र रोशन वासी राजपुरा पंजाब बहला फुसला कर गांव बोहली से ले गये है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।
एक अन्य मामले में अन्टेडी वासी एक व्यक्ति ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया की उसकी बहन उम्र 36 साल जो दिनांक 27 जुलाई 2020 को सुनील, कृष्ण, कृष्ण की पत्नी, बिरमा और बिरमा की पत्नी वासीयान गांव बडोन्दा बहला फुसला कर गांव बडोन्दा से ले गये है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरम्भ कर दी है।