- कोविड-19 के बचाव संबंधी उपायों व सावधानियों को आदत में करें शुमार
उपायुक्त ने कहा कि अनलॉक का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अनलॉक का उद्ेश्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। आमजन अनलॉक में कोरोना वैश्विक महामारी के प्रति गंभीरता न भूलें और अनलॉक में भी लॉकडाउन की भांति कोविड-19 बचाव संबंधी नियमों व हिदायतों की अनुपालना करें। कोरोना से बचाव के लिए मॉस्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग व बार-बार हाथों को धोना आदि उपायों को अपनी आदत में शुमार करें, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। संक्रमण के प्रति छोटी सी लापरवाही स्वयं को और दूसरों को भी खतरे में डाल सकती है।
उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने लॉकडाउन में संक्रमण के प्रति सतर्कता दिखाते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया था, ठीक उसी प्रकार अनलॉक में भी करें। क्षेत्र के लोग संक्रमण के फैलाव की गंभीरता को समझें। इस बीमारी के फैलाव को उपाय व सावधानियां बरतकर ही रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन न केवल स्वयं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने बारे प्रेरित करें।
उपायुक्त ने कहा कि आमजन बाजार में हो या अन्य किसी भी कार्य क्षेत्र पर हों एक दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी पर रहें। मुंह को मॉस्क या किसी कपड़े से ढकें। यदि हम मॉस्क, सोशल डिस्टेसिंग व बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों व उपायों को अपनाते हैं तो काफी हद तक कोरोना से बच रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
