थैलीसीमिया से पीडि़त बच्चों के लिये रविवार को लगाया जायेगा रक्तदान शिविर

इन्द्री (अमित सरोहा) प्रयास ट्रस्ट एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से थैलिसीमिया से पीडि़त बच्चों के लिए इन्द्री के वार्ड 8 में स्थित संत रविदास मंदिर में 26 जुलाई दिन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कपिल किशोर, पंकज सोनी, अमित सभरवाल, शुभम कांबोज, रणजीत राजपूत, राजकुमार, हिमांशु भाटिया, हिमांशु जिंदल, गगन सिंगला, रोहित जिंदल, संजीव मलिक, चिराग मैहता,सुखबीर शर्मा, विपिन लूथरा व राजेश गर्ग ने संयुक्त रूप सेे दी। उन्होंने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। शिविर में मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com