सहायक कृषि अभियंता परशोतम लाल ने कहा कि बायोगैस प्लांट से खेतों के लिए अत्यंत लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर बायो खाद की प्राप्ति हो रही है। इससे फसल की पैदावार और गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। इस खाद के प्रयोग से खेतों में खरपतवार की समस्या भी नहीं रहती है। बायोगैस प्लांट स्वच्छता के साथ-साथ वातावरण को भी शुद्घ रखने में भी सहायक है। बायोगैस प्लांट किसानों की आमदनी बढाने में काफी मददगार साबित हुआ है।
सहायक कृषि अभियंता सज्जन कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार की न्यू नैशनल बायोगैस एवं ऑरगेनिक मैन्योर प्रोग्राम योजना के तहत किसान 2 से 6 घनमीटर क्षमता के बायोगैस प्लांट लगवा सकते हैं तथा किसान इस योजना के तहत बायोगैस प्लांट पर 12 हजार रुपये अनुदान प्राप्त कर सकते हैं तथा बायोगैस प्लांट के साथ शौचालय जोडऩे पर 1600 रुपये का अतिरिक्त अनुदान अलग से दिया जाता है। बायोगैस प्लांट लगवाने के बाद किसान एक साल में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक बचा सकता है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
