प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष गुप्ता
बलरामपुर । यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की तुलसीपुर इकाई जनपद बलरामपुर के सचिव व भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय की अगुवाई में ,आलोक अग्रवाल, सचिवह इकाई बलरामपुर के दिशा निर्देशन में दिनाँक 06 व 07 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जनपद बलरामपुर के ग्राम सोनार के आंगनबाड़ी परिसर में तथा गाँव के अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसमें तुलसीपुर इकाई के सचिव संदीप उपाध्याय व अन्य सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी परिसर के साथ- साथ अन्य स्थानों पर जामुन, अमरूद व आम सहित कई फलदार एवं फूल के वृक्षों को लगाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सचिव तुलसीपुर इकाई संदीप उपाध्याय, सदस्य नीलमणि तिवारी, भानु प्रताप, विश्व जीत, आकाशमणि, प्राथमिक व जूनियर विद्यालय इंचार्ज श्रीमती संगीता सोनकर, अनुचर अनश खां, सहायक अध्यापक विभाषिका, शिक्षामित्र रविकांत तिवारी एवं पुष्पा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
