इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जून 2020 को एन्टी नारकोटिक सैल के एएसआई राजेश कुमार, हवलदार हरप्रीत सिंह, आजाद सिह, कर्मबीर सिंह, सि-1 जगदीप सिह और चालक सिपाही दिनेश कुमार की टीम प्रभारी एन्टी नारकोटिक सैल निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में गांव भटट माजरा टी-प्वांईट पेहवा पटियाला रोड पर मौजुद थी। पुलिस को गुप्त सुचना मिली की रमेश कुमार उर्फ बिटटु पुत्र सोमनाथ वासी भटट माजरा व करनैल सिहँ पुत्र श्रीराम वासी गऊ चरांद पेहवा अफीम बेचने का धन्धा करते है। आज भी वह अफीम लेने के लिए मोटरसाईकल न0 एचआर 41जी-7297 पर सवार होकर पटियाला (पंजाब) में गये हुये है। वह बोधनी की तरफ से पेहवा जाएगे। गावं बोधनी के पास नाकाबन्दी करके रमेश कुमार व करनैल सिंह को काबू करके उनकी तलाशी ली जाये तो उनके कब्जे से काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। जिस सूचना के आधार पर एएसआई राजेश कुमार ने अपनी टीम की सहायता से गांव बोधनी पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक मोटरसाईकिल को आते हुए देखा। जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिनको रोक कर उन दोनों के नाम व पता पूछा तो उन्होनें अपना नाम रमेश कुमार उर्फ बिटटु पुत्र सोमनाथ वासी भटट माजरा व करनैल सिहँ पुत्र श्रीराम वासी गऊ चरांद पेहवा बताया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अफीम बरामद हुई। जिसका वजन करने पर वजन 210 ग्राम हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके विरूध थाना पेहवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया था। जिन्होनें पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि वह यह अफीम श्यामा पुत्र रिछपाल वासी सरौला जिला कैथल से खरीद कर लाये है। जिनकों पुलिस ने माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसार कारागार भेज दिया था। आगे मामले की जांच करते हुए एएसआई रणधीर सिंह, हवलदार आजाद सिंह, हरप्रीत सिंह और चालक कर्मबीर सिंह की टीम ने अफीम बेचने के मुख्य आरोपी श्यामा पुत्र रिछपाल वासी सरौला जिला कैथल के घर पर रैड करके गिरफतार कर लिया है। जिसने पूछताछ के दौरान बेची गई अफीम में से एक हजार रूपये पुलिस को बरामद करवा दिये है। जिसको माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत के आदेशानुसार कारागार भेज दिया है। जांच जारी है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475