हमें शहीदों के प्रति श्रद्धा भावना रखनी चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लें ताकि राष्ट्र तरक्की की ओर बढ़ सके : विधायक रामकुमार कश्यप



इन्द्री (अमित सरोहा) 
भारत नव निर्माण सेना केप्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शांडि़ल्य व उनके साथियों द्वारा देश के महान क्रान्तिकारी एवं देशभक्त चन्द्रशेखर आजाद का जंयती समारोह बडे ही हर्षोउल्लास व उत्साह के साथ इन्द्री की ब्राहण धर्मशाला में मनाया गया। इस जयंती समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर पवित्र हवन यज्ञ कर शहीदों के चित्र के सम्मुख दीप जला कर नमन किया गया।  जयंती समारोह में बोलते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि देश के महान क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद मात्र 25 साल की आयु में ही देश के लिए शहीद हो गए थे। आज हम महान क्रान्तिकारी  चन्द्रशेखर  व अन्य असंख्य शहीदों की शहादत की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों जैसा देश प्रेम का जज्बा हर नागरिक के मन में होना चाहिए और हमारे दिलों में देशभक्ति की भावना भरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरूषों एवं शहीदों की जयंतियां मनाने से हमारी आने वाली पीढियों को उनकी की शहादतों के बारे जानकारी भी मिलती रहेगी। शहीदों ने देश के इतिहास को अपने खून से लिखा है, अत: उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  इस मौके पर अवसर उन्होंने क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
            विधायक रामकुमार कश्यप ने समारोह में कहा कि हम सभी मिलकर आज शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिन को मना रहे हैं। शहीद किसी एक कौम के नही होते, वह तो पूरे राष्ट्र का गौरव होते है। इसलिए हमें शहीदों के प्रति श्रद्धा भावना रखनी चाहिए और उनके जीवन से प्रेरणा लें ताकि राष्ट्र तरक्की की ओर बढ़ सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें और बुराईयों से दूर रहे तथा अपनी सोच का सही दिशा में प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देश में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, कन्या भ्रूणहत्या को समाप्त करने, युवाओं को नशों से बचाने, गौ हत्या रोकने, चाईनींज सामान का बहिष्कार करने जैसे अनेकों कार्य करके देश का प्रत्येक नागरिक किसी न किसी रूप में देश सेवा कर सकता है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के भरसक प्रयास कर रही है और हम सभी का कर्तव्य बनता है कि पर्यावरण को साफ रखने के लिए अपने जीवन में कम से कम एक पेड़-पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने लोगों को समारोह में देश सेवा करने व बुराईयों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। जयंती समारोह में भारत नवनिर्माण सेना के प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल शाडिल्य ने मुख्यातिथि एवं समारोह में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हम मिलकर महान क्रान्तिकारी एवं देशभक्त चन्द्रशेखर आजाद का जयंती समारोह मना रहे हैं, समय समय पर ऐसे समारोह आयोजित होने से युवाओं में देशभक्ति के प्रति जागरूकता पैदा होगी और युवा देश के नव निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकेंगे।
            इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, अमित कुमार खेड़ा, मोहन लाल संघोई, वरिष्ठï भाजपा अमित गोयल, नेता चरण सिंह मढान, सुरेन्द्र शर्मा, ईलम सिंह, धर्मपाल आर्य, मुकेश फाजिलपुर, डॉ. अनिल कुमार, मेहम सिंह धीमान, रघुबीर बतान, जगदीश गोयल, राजेश कुमार, विजय कुमार पटहेडा,नरेश शर्मा, मेहर सिंह निर्मल फाजिलपुर,नरेश बीबीपुर, तेजपाल शर्मा, वेद प्रकाश, जितेन्द्र मुरादगढ, रोहताश इस्लाम नगर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com