घरौंडा (प्रवीण कौशिक) घरौंडा नगरपालिका के उप प्रधान कँवलजीत सिंह उर्फ प्रिंस ने आज उपायुक्त करनाल को अपने पद से इस्तीफा देने का पत्र सौंप दिया है उन्होंने यह जगह एक कमिटमेंट के अनुसार पार्षद राम सिंह के लिए खाली की है। जिससे नगर पालिका घरौंडा की राजनीति गरमा गई है देखना रहेगा कि क्या पार्षद राम सिंह इस पद पर विराजमान हो पाते हैं या नहीं ?
आपको बता दें कि गत शनिवार को एक निजी होटल में उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। कमिटमेंट के मुताबिक ये इस्तीफा तभी होना था जब अमरीक सिंह को प्रधान पद पर विराजमान किया गया था। मगर उस समय कंवल जीत ने इस्तीफा नहीं दिया ओर अब मात्र 11 महीने पहले इस्तीफा देकर राम सिंह के लिए जगह खाली कर दी।
बताया जाता है कमिटमेंट के मुताबिक रामसिंह के उपप्रधान बनने के कुछ समय बाद ओंकार शर्मा को उपप्रधान की कुर्सी पर विराजमान होना था।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप राणा ने भी प्रधान अमरीक सिंह पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे। जिसे अमरीक सिंह ने सोमवार को आनन फानन में कुछ पत्रकारों के समक्ष उन आरोपों को नकार दिया और कहा कि जो आरोप मुझ पर लगाये गए है वो बेबुनियाद व निराधार हैं।
अब नगरपालिका में वो धड़ा भी बिखरा हुआ नजर आ रहा है जिसने एक सूत्र होकर पूर्व प्रधान सुभाष गुप्ता को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटा दिया था। अब कंवलजीत का दावा है कि उनके पास 8 पार्षद है जबकि दूसरे धड़े में मात्र 7 पार्षद बताए जाते हैं।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
