कैथल(रवि गोयल) क्योंडक गांव में मां ज्वाला सेवा समिति की तरफ से शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए वैदिक मंत्रों से यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर पंडित संजीव कौशिक ने बताया कि महामृत्युंजय यज्ञ करने से अकाल मृत्यु भी टल जाती है महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ है मृत्यु को जीतने वाला मंत्र। इस मंत्र की रचना ऋषि मार्कंडेय ने की थी इसे रूद्र मंत्र और संजीवनी मंत्र भी कहा जाता है ऋग्वेद सातवें अध्याय यजुर्वेद की तीसरे अध्याय और अर्थ वेद के 14वे छंद में इस मंत्र के बारे में बताया गया है। भगवान शिव का यह मंत्र सर्व दोष नाशक मंत्र है इस मौके पर ज्वाला सेवा समिति केजरीवाल, मुख्य यजमान सतीश तंवर, डॉ कर्म सिंह, विनोद पंच, विनोद धीमान, सोनू तंवर, लोकेश सोनू शर्मा, राकेश, सेठपाल भगत, आदि सभी कमेटी सदस्य ने यज्ञ में आहुति डालकर गांव की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475