जजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए अपने वायदे को पूरा किया : चरणजीत सिंह ढूंगरा


इन्द्री 7 जुलाई (अमित सरोहा) जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह ढूंगरा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण हरियाणा के युवाओं के लिये रखने का वायदा किया गया था । कल चंड़ीगढ में हुई कैबिनट की बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा इस अध्यादेश का प्रारूख किया गया ।अब कैबिनट ने इस अध्यादेश को पास कर दिया है। चरणजीत सिंह ढूंगरा आज अपने निवास पर अपने साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब आगामी कैबिनट की मींटिग में इस अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद निजी संस्थानों में हरियाणा के युवाओं के लिये 75 प्रतिशत नौकरियां मिलने का प्रावधान लागू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ किया अपना चुनावी वायदा पूरा कर दिया है जिससे युवाओं में खुशी का माहौल है। चरणजीत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिये पूरी तरह से प्रयत्नशील है। चरणजीत ने कहा कि अब गांव की पंचायतें अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिये पंचायती जमीन पर कोल्ड़ स्टोर, गोदाम या साईलोज गोदामों का निमार्ण भी कर सकेगी। ऐसा प्रारूप हरियाणा के पंचायत एवं ग्रामीण विभाग द्वारा तैयार किया गया था जिसे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीरी के सीजन में किसानों को पूरी बिजली दी जा रही है। प्रदेश के लोगों के साथ चुनावों के दौरान किये गये प्रत्येक वायदे को पूरा करने का काम किया जा रहा है। दुष्यंत चौटाला व जजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दलों में खलबली मच गई है। ढूंगरा ने कहा कि जजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकत्र्ताओं को पूरा मान सम्मान देती है। इस अवसर पर उनके कई साथी भी मौजूद रहे। 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475