चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जैसे क्रांतिकारियों द्वारा ही देश को आजादी मिली थी : मास्टर हरिओम


गुहला/चीका, 23 जुलाई (राजपाल जिंदल) चंद्रशेखर एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती को धूमधाम से मनाकर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया गया। गुरुवार को पतजंलि योग समिति गुहला के तत्वाधान एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कर विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समिति योग कार्यकत्र्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान मुख्यातिथि पतजंलि योग समिति जिला कैथल के अध्यक्ष मा. हरिओम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जैसे क्रांतिकारियों द्वारा ही देश को आजादी मिली थी। इनके योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता। मा. हरिओम ने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक अच्छे शिक्षक के साथ ही अच्छे पत्रकार भी थे। इन्होंने अंग्रेजी भाषा में मराठा समाचार पत्र निकाला। इसके साथ ही देश का दुर्भाग्य नाम से लेख लिखने पर राज द्रोह का मुकदमा चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का त्याग और प्रेरणा को भारत के लोग सदा याद रखेंगे, क्योंकि इनके बलिदान के वजह से ही हम स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे है। हम ऐसे शहीदों की जीवनी से प्रेरणा लेकर देश के भ्रष्टाचारी काले अंग्रेजों के समक्ष संघर्ष तेज करना होगा। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता, पतंजलि युवा तहसील प्रभारी गुरमीत सीड़ा, जयभगवान, राकेश उर्फ बॉबी, ईश्वर चंद, कृष्ण कुमार, कश्मीरी लाल गर्ग, पंडित विद्या सागर, पप्पू, पाली, इंद्र मोहन, सुशील कुमार, सुरेश कुमार आदि भी मौजूद थे। 
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  • विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
  • सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com