रिफाइनरी 28 जूलाई (राजपाल प्रेमी) पुलिस अधीक्षक पानीपत मनीषा चौधरी आइपीएस ने पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया । उनके पीआरपीसी आगमन पर जी.सी. सिकदर कार्यकारी निदेशक ने उनका स्वागत किया । इस अवसर पर उनके साथ राजेश फोगाट उप-अधीक्षक (क्राइम) तथा संदीप कुमार, उप-अधीक्षक भी उपस्थित रहे ।
जी.सी.सिकदर ने पीआरपीसी के अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक एवं उप-अधीक्षक को इंडियन ऑयल एवं पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के विभिन्न संचालनों तथा कार्य-व्यापार के बारे में जानकारी दी । इसके पश्चात उन्होंने रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर पीआरपीसी से महुआ बसु, एस.के. त्रिपाठी तथा उप- कमांडेंट के.पी.एस.सैनी भी उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने रिफाइनरी के कार्य-व्यापार की प्रशंसा करते हुए देश की ऊर्जा कंपनी को निर्बाध रूप से प्रचालन करने में मदद का आश्वासन दिया । उन्होंने पीआरपीसी द्वारा पानीपत एवं आसपास के गांवों के विकास में अहम योगदान करने के लिए पीआरपीसी प्रबंधन की सराहना की ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप-अधीक्षक (क्राइम) तथा उप-अधीक्षक ने भी पीआर प्रांगण में पौधारोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने पीआर तथा पीएनसी के नियंत्रण कक्षों का दौरा किया , जहां उन्होंने पीआरपीसी के प्रचालनों में उपयोग की जा रही तकनीकों के बारे में बड़ी उत्सुकता दिखाई तथा इनके प्रचालन को समझा । फोटो कैप्शन - रिफाइनरी में पौधारोपण करते पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ।
