खेलमंत्री संदीप सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात
July 23, 2020
पिहोवा (वजीर सिंह /पवनजीत पुनियां) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी अधिक तेजी से साथ आगे बढ़ेगी। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ प्रदेश की पृष्ठ भूमि से परिचित और लगाव रखने वाले हैं। पार्टी हाइकमान से इस फैसले का पूरी भाजपा अभिनंदन करती है। खेलमंत्री संदीप सिंह ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात करके उनके साथ बैठक की। संदीप सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन ने हमेशा मेहनती लोगों को मान सम्मान दिया है। भाजपा ऐसी पार्टी है जहां मांगने से नहीं, ब्लकि मेहनत के आंकलन पर बिना मांगे जिम्मेदारी मिलती है। देश सेवा का जज्बा रखने वाले आम मेहनती कार्यकर्ता को कब सरकार चलाने का मौका मिल जाए। यह केवल भाजपा में ही संभव है। जबकि दूसरे दल भाई भतीजावाद और पुत्र मोह से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए और यही वजह उनके पतन का कारण भी बन रही है। खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को आमंत्रित करके यहां के कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया जाएगा ताकि उनमें नए जोश का संचार हो सके।
देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों,
मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com