आत्मनिर्भर भारत अभियान में गरीबों, श्रमिकों और किसानों के लिए उठाए गए अनेक कदम : सांसद नायब सैनी



पूंडरी, 10 जुलाई (अजमेर) सांसद नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जारी किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान से न केवल कोविड-19 महामारी संकट से लडऩे में अहम भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रह है। अत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण 16 योजनाएं लागू की गई हैं। इसके साथ-साथ गरीबों, श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री का आह्वïान वॉकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा और साथ ही स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को सशक्त बनाएगा।
            सासंद पूंडरी स्थित विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज से न केवल कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हम विजय होंगे, वहीं यह पैकेज आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। इस पैकेज के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शामिल है, जिसके तहत महिला जनधन खाता धारकों के अकाउंट में 500-500 रुपये की 3 किश्तें डाली गई और उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं।
            सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में देश के 80 करोड़ गरीब व प्रवासी मजदूरों के लिए लॉकडाउन के दौरान अप्रैल, मई व जून में मुफ्त राशन दिया गया। इस योजना को अब नवम्बर माह तक बढ़ा दिया गया है। अब गरीबों को 5 किलो अनाज, एक किलो चना बिल्कुल मुफ्त में नवम्बर माह तक मिलता रहेगा। इस पर लगभग 90 हजार करोड़ खर्च होंगे। अगर इसमें पहले से चली आ रही अन्नपूर्णा  योजना को मिल दें तो इस पर लगभग डेढ लाख करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को मदद पहुंचाने हेतू वन नेशन नव राशन कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है ताकि मजदूरों को देश में किसी भी स्थान पर राशन मिल सके। सासंद ने कहा कि मनरेगा योजना में रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 40 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने का एलान किया है, जो कि पहले की अपेक्षा 66 प्रतिशत अधिक है। मनरेगा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आबंटन किया है।
            सांसद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना और उन पर ऋण देने का प्रावधान किया गया, जिसके तहत 30 जून 2020 तक 62.87 करोड़ रुपये की के्रडिट सीमा के साथ 70.32 लाख किसान के्रडिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस व्यवस्था से लगभग अढाई करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये का रियायती ऋण मुहैया होगा। इस योजना में किसानों के साथ-साथ मछवारे और डेयरी किसान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई को मजबूती से लडऩा है। और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हर देशवासी को लेते हुए वॉकल फॉल लॉकल को अपनाना होगा। स्थानीय उत्पादों को बढावा दिया जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार तो आएगा ही साथ ही स्थानीय उद्यमियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। भारत देश की अर्थ व्यवस्था सुदृढ होगी और भारत अत्मनिर्भर भी होगा।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475