इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16 जनवरी 2020 को कृष्ण कुमार पुत्र रघूनाथ वासी न्यु लक्ष्मण कालोनी कुरुक्षेत्र ने श्री अनिल विज गृहमन्त्री हरियाणा सरकार, चण्डीगढ़ के कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कान्ति कृष्ण पुत्र बलदेव कृष्ण शर्मा वासी सैक्टर-13 अर्बन इस्टेट कुरुक्षेत्र के साथ करीब 30/32 सालों से घरेलू सम्बन्ध हैं| एक दिन कांति कृष्ण एवं उसकी पत्नी उनके घर आये और कहाँ कि आपकी बेटी ने इंग्लिश लैक्चरार की पोस्ट भर रखी है| आप मुझे उसका रोल नम्बर दे दो। क्योंकि उसका भाई रमेश कृष्ण जो कि होम सैकेटरी एवं पब्लिक सर्विस कमिशन में सैक्टरी के पद पर कार्य किया है। उसका दोस्त आई0ए0एस0 वहां पर लगा हुआ है, इसलिये आपकी लड़की को इंग्लिश का लैक्चरार लगाने के लिये तीन लाख रूपये पेपर में अच्छे अंक लगवाने के और 14 लाख इंटरव्यू में सैलैक्ट करवाने काखर्च आयेगा। इसके बदले में वह आपको गारंटी के लिये 17 लाख रूपये के चैक दे दूंगा। उनके बहकावे में आकर उसने उनको 17 लाख रूपये दे दिए। वह उसको उसके भाई रमेश कृष्ण की कोठी सैक्टर 6 पंचकूला में ले गये और रमेश कृष्ण आई0ए0एस0 से उसके घर पर उनकी बात करवा दी और नौकरी लगाने की पूरी गांरटी दी। इनको 17 लाख रुपए के इलावा साढ़े दस लाख रूपये जिरकपुर में फलैट खरीदने के लिये उधार दिए। जिसका केस माननीय न्यायालय कुरुक्षेत्र में चल रहा है। यह राशि उसकी रिटायरमैन्ट की है। आज तक ना तो उसकी लड़की की नौकरी लगी और ना ही उनके पैसे वापिस दिये। जब भी वह उनसे अपने पैसे वापिस मांगने जाता है तो वह उनको जान से मारने की धमकी देते हैं| जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच एसआई राजेंद्र सिंह को सौंप दी थी| जिसने मामले की गहनता स जांच करते हुए आरोपी कान्ति कृष्ण को उसके घर पर रेड करके काबू करके गिरफ्तार कर लिया है| जांच जारी है ।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475