कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने कोविड-19 के दौरान प्रसूति विभाग में अच्छा काम करने वाले चिकित्सक और स्टाफ को सम्मानित किया। एसएमओ डा. रमेश सभ्रवाल, अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली, आरएमओ डा. एसएस अरोड़ा ने स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान चिकित्सक डा. उमा खुरानिया, डा. सुगंधा और डा. अमनदीप ने भी स्टाफ नर्सों की हौंसलाफजाई की है।
चिकित्सा अधीक्षक डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि कोविड-19 के खतरे के बीच प्रसूति विभाग के चिकित्सक से लेकर स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सभी ने बहुत ही अच्छा काम किया है। प्रसूति विभाग में काम का बहुत दबाव रहता है। जच्चा-बच्चा को संभालने के साथ-साथ उनके परिजनों को संभालना भी एक बहुत बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि जब किसी के परिवार का कोई सदस्य कष्ट में होता है तो अस्पताल में उसके परिवार को सम्भालना कई बार मुश्किल हो जाता है। मगर स्टाफ नर्सों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नियमित रूप से अपना काम किया। उन्होंने कहा कि जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर के प्रयासों से प्रसूति विभाग में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। सीएचसी से दो चिकित्सकों को डेपूटेशन पर यहां तैनात किया गया है साथ ही सप्ताह में दो-दो दिन दूसरे चिकित्सकों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई है, जिससे स्टाफ पर पडऩे वाला भार काफी कम हुआ है।
एसएमओ डा. रमेश सभ्रवाल ने कहा कि अस्पताल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। इस तरह के सम्मान कार्यक्रम से स्टाफ नर्सों में काम करने की सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान स्टाफ नर्स बबिता, संगीता, बबिता, पूजा शर्मा, सुमन, सरगम, मोनिका, सोनिया, गुरप्रीत, मंजू बोस, बीनू, रूबी, सीमा, कमलेश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूनम, सुनीता, सरोज, गुरमीत, संतोष, पूनम, रेखा, बबिता, कैलाशो को सम्मानित किया।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
