अग्रवाल वैश्य समाज सदैव व्यापारी हितों के लिए आवाज उठाता रहा है : विकास गर्ग


पिहोवा (वजीर सिंह /पवनजीत पुनियां) अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा व्यापारियों विशेषकर छोटे एवं मध्यम दुकानदार, व्यापारियों तथा उद्यमियों की समस्याओं को ऊजागर कर सरकार के सामने लाने के लिए चलाएं गए ‘बोलो व्यापारी’ ऑनलाईन कैम्पेन में जुडक़र प्रदेशभर के हजारों व्यापारियों ने अपनी समस्याऐं रखी और प्रदेश सरकार से उनके निदान की गुहार लगाई। 
            कार्यक्रम के संयोजक विकास गर्ग ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज सदैव व्यापारी हितों के लिए आवाज उठाता रहा है और समय-समय पर व्यापारियों के हक के लिए उनके साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन के मुश्किल हालात में व्यापारियों को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। इन हालात में छोटे और मध्यम व्यापारियों की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पा रही थी और उनकी समस्याऐं व मांगें बडें व्यापारियों एवं उद्यमियों की मांगों के सामने दबी रह जाती थी। इन व्यापारियों की जमीनी स्तर की समस्याओं को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला में मार्गदर्शन में अग्रवाल वैश्य समाज ने निर्णय लिया था कि उनका संगठन उनकी आवाज बनेगा और सरकार तक उनकी समस्याओं एवं मांगों को पहुंचाने का काम करेंगा। विकास गर्ग ने बताया कि कैम्पेन में विशेषता रही की व्यापारियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों से जुड़ें व्यापारिक संगठनों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकसुर में अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। विकास गर्ग ने बताया कि कैम्पेन में प्रदेशभर के हजारों व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475